Sun Feb 15, 2026 | Updated 10:12 AM IST
aaj ka kark rashifal 18 january 2026 mauni amavasya advice for communication finance and career cancer today horoscope

Aaj Ka Kark Rashifal 18 January 2026: मौनी अमावस्या पर वाणी संयम क्यों है जरूरी, जानें कर्क राशि के धन और करियर का हाल

आज का कर्क राशिफल 18 जनवरी 2026 मौनी अमावस्या के विशेष प्रभाव को दर्शाता है। कर्क राशि की महिलाओं के लिए यह दिन वाणी पर संयम, भावनात्मक संतुलन और आत्मचिंतन का है। प्रेम जीवन में गलतफहमियों से बचें, करियर में धैर्य रखें और नए निवेश से दूरी बनाएं। सेहत में मानसिक तनाव और पेट संबंधी दिक्कत हो सकती है। जानें धन, करियर, प्रेम और स्वास्थ्य से जुड़ी पूरी भविष्यवाणी व उपाय।
Editorial
Updated:- 2026-01-18, 07:30 IST

Cancer Horoscope Today, 18 January 2026: 18 जनवरी 2026 आज माघ मास की मौनी अमावस्या है, जो स्नान, दान और आत्म-चिंतन के लिए सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है। कर्क राशि के जातकों के लिए, जिनका स्वामी चंद्रमा है, आज का दिन भावनाओं को संतुलित करने और मौन रहकर ऊर्जा संचय करने का है। चंद्रमा आज सूर्य के साथ मकर राशि में अस्त रहेगा, जिससे मन में थोड़ी व्याकुलता रह सकती है।

आज कर्क राशि का प्रेम राशिफल (Cancer Love Horoscope Today)

कर्क राशि की महिलाओं को अपने निजी संबंधों के बारे में ओवर थिंकिंग से बचना होगा। मौनी अमावस्या का प्रभाव आपके मन को थोड़ा उदास कर सकता है, जिससे पार्टनर की छोटी सी बात भी आपको चुभ सकती है। आज वाद-विवाद से बचने का सबसे अच्छा तरीका मौन धारण करना है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। यदि आप अविवाहित हैं, तो आज नए प्रस्तावों पर विचार करने के बजाय आत्म-विश्लेषण पर ध्यान दें।

  • उपाय: पीपल के वृक्ष की जड़ में जल और थोड़ा सा कच्चा दूध अर्पित करें।

इसे भी पढे़ं- Saptahik Rashifal Kark 19-25 January 2026: कर्क राशि के लोग रिश्तों में ईगो से बचें और सेहत का रखें खास ख्याल, जानें कैसा रहेगा यह सप्ताह

आज कर्क राशि का करियर राशिफल (Cancer Career Horoscope Today)

कर्क राशि की महिलाओं के लिए आज कार्यक्षेत्र में थोड़ा धैर्य रखना होगा । रविवार का दिन होने के बावजूद यदि आप काम कर रहे हैं, तो अपने सीनियर्स या बिजनेस पार्टनर के साथ मतभेद हो सकते हैं। आज किसी भी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने से बचें। जो लोग क्रिएटिविटी , राइटिंग वर्क क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज एकांत में काम करने से अच्छे विचार आएंगे। ऑफिस की पॉलिटिक्स से आज दूरी बनाकर रखना ही आपके हित में होगा।

More For You
  • उपाय: भगवान शिव को काले तिल मिले हुए जल से अभिषेक करें।

आज कर्क राशि का आर्थिक राशिफल (Cancer Money Horoscope Today)

कर्क राशि की महिलाएं आज आर्थिक मामलों में थोड़ा कंस्ट्रीक्टेड महसूस कर सकती हैं। आज का दिन इन्वेस्टमेंट के लिए बहुत अनुकूल नहीं है, विशेषकर शेयर मार्किट या रिस्क भरे कार्यों में पैसा न लगाएं। घर के किसी बुजुर्ग या धार्मिक कार्य पर धन खर्च होने की संभावना है। उधार लेन-देन से आज पूरी तरह बचें। यदि कोई पुरानी पेमेंट फंसी है, तो आज मिलने की सम्भावना काम है।

  • उपाय: किसी जरूरतमंद को ऊनी वस्त्र या भोजन का दान करें।

aaj ka kark rashifal 18 january 2026 mauni amavasya advice for communication finance and career cancer today horoscope

आज कर्क राशि की सेहत (Cancer Health Horoscope Today)

कर्क राशि की महिलाओं को आज मानसिक तनाव और पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। चंद्रमा के प्रभाव से मन में बेचैनी या नींद न आने की समस्या हो सकती है। आज गरिष्ठ भोजन पूरी तरह त्याग दें और सात्विक आहार लें। ठंड से अपना बचाव रखें, क्योंकि छाती में जकड़न या कफ की शिकायत हो सकती है। मेडिटेशन और प्राणायाम करें ।

  • उपाय: स्नान के पानी में थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर स्नान करें।

यह भी पढ़ें- Kark Rashi Upay 2026: रिश्तों, सेहत और प्रेम जीवन को बेहतर बनाने के लिए कर्क राशि के लोग आजमाएं ये उपाय, भोलेनाथ की बनी रहेगी पूरे साल कृपा

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit- freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;